Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त : अनुराग

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त : अनुराग

  • त्रिलोचन व्यापार मंडल कमेटी का पुर्नगठन

जौनपुर धारा, जलालपुर। उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि के प्रांतीय उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष इन्द्रभान सिंह ‘इन्दु’ के आदेश एवं जिला महामंत्री हारिफ हबीब के निर्देश पर त्रिलोचन महादेव व्यापार मंडल कमेटी भंग कर नए पदाधिकारियों का चयन करने के लिए त्रिलोचन महादेव बाजार के अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा से कहा। अनुराग वर्मा ने गुरूवार को व्यापारियों की एक बैठक त्रिलोचन महादेव मंदिर स्थित यादव धर्मशाला में कराया। व्यापार मंडल अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री अनुराग वर्मा ने व्यापार मंडल के नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए हर कस्बे में व्यापार मंडल का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को आए दिन जांच के नाम पर परेशान किया जाता है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीते दिनों बाजार में हुए व्यापारियों के साथ अपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की मांग की। इसके पूर्व अनुराग वर्मा ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष हैप्पी गुप्ता, गनेश चौहान, कोषाध्यक्ष चन्दन जायसवाल, महामंत्री प्रेम प्रजापति, बीरू अग्रहरी, अनंत रस्तोगी, मंत्री रितेश सिंह, दीपक दुबे, संगठन मंत्री सचिन सेठ, दीपक चौहान, मीडिया प्रभारी कुन्दन जायसवाल, आनंद अग्रहरी, अमित अग्रहरी, सदस्य दीपक अग्रहरी, संगम जायसवाल, धीरज गिरि, पंचम मोदनवाल, संतोष सेठ, संजय जायसवाल, सन्नी अग्रहरी, काले अग्रहरी, सुनील साहू, दुर्गेश अग्रहरी, संरक्षक माला सिंह, फोटू मोदनवाल, चुनमुन सिंह, चन्द्रेज दुबे, रामपत यादव, नागेन्द्र सेठ, अरविन्द अग्रहरी, जितेन्द्र अग्रहरी, अवधेश अग्रहरी, डॉ. रमेश चन्द यादव, अशोक अग्रहरी, सत्यप्रकाश गिरि, महेन्द्र राजभर, बजरंग अग्रहरी, सरोज मोदनवाल, गुलाब अग्रहरी, मुन्ना मौर्या सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में समाजसेवी चन्दन सेठ, नागेन्द्र सेठ, गोपाल साहू, फोटू मोदनवाल आदि ने व्यापारियों की एकजुटता पर बल देते हुए उनकी समस्या पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता हरिशंकर मिश्रा तथा संचालन सचिन सेठ ने किया।