Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक व पत्रकार समाज के मुख्य घटक : अनिल

शिक्षक व पत्रकार समाज के मुख्य घटक : अनिल

जौनपुर धारा, बदलापुर। शिक्षक व पत्रकार देश और समाज के मुख्य घटक है। दोनों पदों के अनुरूप आचरण में जरा सी भी गिरावट आने पर उसका दंश समाज के लोगों को ही नहीं अपितु देश को भी झेलना पड़ता है। उक्त बातें प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री अनिल यादव ने कही। वह गुरुवार को कस्बे के शाहगंज मार्ग पर स्थित मिनियंस क्रैडल क्रेयान स्कूल में आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व रिटायर्ड शिक्षक शिवपूजन पांडे मुंबई जैसे महानगर में दोनों जिम्मेदारियां बखूबी निभाते चले आ रहे हैं। उनका यही आचरण उन्हें चतुर्दिक सम्मान दिलाने का काम कर रहा है। सम्मान समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा नंद कुमार यादव व मंत्री रायसाहब यादव ने शिक्षक व पत्रकार शिवपूजन पांडे को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्ति के बाद प्रशन्नता जाहिर करते हुए पाण्डेय ने कहा कि समाज में शिक्षक और पत्रकार के सम्मान में यदि खामी आयी है तो उसका महज एक कारण है कि लोगों को पढ़ाने के चक्कर में दोनों ने खुद पढ़ना छोड़ दिया। इस मौके पर डॉक्टर प्रमोद मिश्रा, विजय शंकर यादव, गौरव, निर्मलेन्दु यादव, अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शिक्षक जगदीश यादव व संचालन ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने किया।