Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरआवारा पशुओं से राहगीर और दुकानदार परेशान

आवारा पशुओं से राहगीर और दुकानदार परेशान

  • आने जाने वाले लोगों को होती है परेशानियां

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर में आवारा पशुओं के घूमने से दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बढ़ रही है। शासन प्रशासन के लोग इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहें है। आजकल जौनपुर नगर गंदगी का पर्याय बन चुका है। सभी मुख्य सड़कों पर आवारा पशुओं के समूह दिखाई देते हैं। बाजारों में कभी-कभी सांड आपस में ही लड़ जाते हैं। जिससे राहगीरों को जहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वहीं स्थानीय दुकानदारों और ठेले वालों की इससे क्षति भी हो जाती है। सांड, भैंसों, गधों, कुत्तों तथा सूअरों का हर समय नगर की सड़कों पर घूमना एक बहुत विकराल समस्या बन गई है। इनमें से अधिकतर पशु लावारिस होते हैं तथा कुछ जानवरों के मालिक जान-बूझकर उन्हें आवारा खुला छोड़ देते हैं। इनमें से सूअर ऐसा जानवर है जो सबसे अधिक गंदगी फैलाता है। गंदगी का ही भरण-पोषण करता है। किसी भी मख्य सड़क या बाज़ार में सुअरों तथा गधों का दिखाई देना सामान्य बात है। साँडों द्वारा फलों तथा सब्जियों की ठेली को पलटना किसी भी समय देखा जा सकता है। मुख्य सड़कों पर इन जानवरों के कारण दर्घटनाएँ होती रहती हैं। सुअरों, भैंसों तथा कुत्तों के कारण दुर्घटनाओं की संख्याएँ निरंतर बढ़ रही हैं। ये आवारा जानवर सड़क पर गोबर व लीद आदि फैलाते हैं। जिससे सभी नगरवासियों का मन खराब होता रहता है। नगर पालिका के कर्मचारी और अधिकारी पता नहीं किन कारणों से मौन साधे बैठे हैं। उन्हें तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए।