Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरशिक्षक पर चाकू से वारकर पंद्रह हजार की छिनैती

शिक्षक पर चाकू से वारकर पंद्रह हजार की छिनैती

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। शिव धाम कॉलोनी विशेश्वरपुर निवासी अजय राय पुत्र इंद्रजीत ग्रामोदय इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। आरोप है कि बुधवार को वह स्टेट बैंक की ब्रांच से पंद्रह हजार रुपए निकाल कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से मुंह बांधकर आए एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनको ओवरटेक करके रोक लिया। जब उन्होंने भागने की कोशिश की तो पीछे से एक अन्य बाइक पर आए दो और बदमाशों ने भी उन्हें घेर लिया तथा उनकी जेब से पैसे छीनने लगे। विरोध करने पर उनको लात घूंसों से मारने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने उनके हाथ पर चाकू से वार कर दिया जिससे उनका हाथ कट गया। तत्पश्चात जेब से पैसे निकाल कर बदमाश वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक छानबीन करती रही। शिक्षक का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी छीनैती का मुकदमा न लिखकर पुलिस ने साधारण मारपीट का मुकदमा लिख दिया। इस संबंध में बात करने पर थाना प्रभारी देवानंद रजक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।