जौनपुर धारा,महाराजगंज। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव का निवासी एक युवक दिल्ली से घर चचेरे बड़े भाई की शादी में शामिल होने आया था। शादी से एक सप्ताह पहले मौत गई, जिससे परिवार में मातम छा गया। पुरागंभीरशाह निवासी अखिलेश यादव दिल्ली में शिक्षक थे। वहां अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि भतीजे की शादी 23मई को होनी है। शामिल होने परिवार और बच्चों के साथ घर आया था। छोटा बेटा 20वर्षीय उमंग यादव बुधवार की दोपहर घर से बदलापुर गया था। भलुआही गांव के पास गर्मी से मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जिसे बदलापुर अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दी। देर रात तक युवक घर नहीं लौटा। परिजन खोजने में लगे थे। किसी व्यक्ति ने मूर्छित युवक की फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। रात में किसी ने फेसबुक पर देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन बदलापुर अस्पताल और जिला अस्पताल गए। वहां शव देखकर कोहराम मच गया।
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
शादी से पहले ही उठ गई चचेरे भाई की अर्थी


