― Advertisement ―

spot_img

तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़

डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।

E-Paper 28-04-2026

Homeअपना जौनपुरशरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक : डॉ. अब्दुल...

शरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए खेल आवश्यक : डॉ. अब्दुल कादिर

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के ग्राउंड में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, काशी गोमती ग्रामीण बैंक के बीच एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का बुके एवं पुष्प देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस कड़ी में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने फीता काटकर क्रिकेट का शुभारंभ किया। पहला मैच यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक के बीच खेला गया जिसमें यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 10 ओवर में 97 रन की पारी खेली। पंजाब नेशनल बैंक 10 ओवर में मात्र 77 रन ही बना सकी। इसके बाद यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 20 रन से विजेता घोषित हुई। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के रमाकांत यादव ने 38 रन एवं मनीष ने 32 रन की पारी खेली। राम किंकर ने गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम दर्ज कराए। दूसरा मैच पंजाब नेशनल बैंक बनाम काशी गोमती के बीच खेला गया काशी गोमती ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 115 रन बनाए। पंजाब नेशनल बैंक में अपनी बैटिंग में 10 ओवर में मात्र 93 रन ही बना पाई इसके बाद काशी गोमती बैंक 22 रनों से विजय घोषित हुई। इस मौके पर मनीष सिंह, रामकिंकर, रमाकांत यादव, अनुराग यादव, दुष्यंत कुमार, सुरेश यादव, आशीष गुप्ता, सत्य प्रकाश, शेखर रवीश, मुकेश, विनोद इत्यादि बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।

Share Now...