Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशराबी की अश्लील हरकत से परेशान दम्पती पहुंचा कोतवाली

शराबी की अश्लील हरकत से परेशान दम्पती पहुंचा कोतवाली

  • पुलिस से जान माल के सुरक्षा की लगाई गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। शराब पीकर अश्लील हरकत करने वाले एक नशेड़ी से परेशान एक दम्पती कोतवाली थाना पहुंच गया और उसके खिलाफ शिकायत की। पीड़ित ने आरोपी से जान माल का खतरा बताकर पुलिस से परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के अमित कंहार और उसकी पत्नी प्रीति की शिकायत है कि उसके गांव का एक युवक रोज शराब पीकर अश्लील गालियां बकता है। अमित कहार के अनुसार एक दिन शराबी उसके घर में घुस गया। शोर करने पर वह निकल कर भाग गया। पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर कुछ लोगों ने उससे सुलहनामा पर हस्ताक्षर करा लिया। दम्पती का आरोप है कि आरोपी अब और उग्र हो गया है। वह उसे जहां देखता है वहां गालियां देने लगता है। इसके अलावा अक्सर उसके घर के सामने भी खड़े होकर गालियां देता है। कोतवाली थाना पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार अमित कहार ने आरोपी युवक से जान माल का खतरा बताया है और पुलिस से परिवार के सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी युवक के पास असलहा है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।