Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबीस हजार का इनामिया बच्चूलाल गिरफ्तार

बीस हजार का इनामिया बच्चूलाल गिरफ्तार

  • आजमगढ़ से आकर जौनपुर में करता था अपराध
  • पशु क्रूरता व गेंगस्टर में चल रहा था वांछित

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के मरहट गांव के नहर पुलिया के पास से पुलिस ने शनिवार को एक बीस हजार के इनामिया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपित खुटहन थाने में पशु क्रूरता और गैंगस्टर में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था। थाने पर आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद आरोपित को चलान न्यायालय भेज दिया गया। उप निरीक्षक राजित राम यादव ने बताया आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के चितारा कुशवां गांव निवासी बच्चूलाल यादव पर पशु क्रूरता व गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। कई महीनों से वह फरार चल रहा था। जानकारी मिली कि वह चोरी छिपे यहां से पशुओं की तस्करी अब भी करता है। उसके पीछे मुखबिर लगा दिया गया। शनिवार की भेर में सूचना मिली कि वह उक्त नहर पुलिया के पास बैठा है। घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक राजित राम यादव, हेड कांस्टेबल संजय ओझा, संतोष यादव, सुदर्शन यादव, शिवाकांत, जितेंद्र और शशांक त्रिवेदी शामिल रहे।