Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

रोडवेज परिसर छोड़ जेसीज चौराहे पर सवारी भर रहीं बसें, रोज जाम में फंस रहा शहर

जौनपुर शहर में रोडवेज परिसर के बजाय जेसीज चौराहे के आसपास सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार इससे व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित होता है और रोज जाम की स्थिति बनती है। यातायात पुलिस के अनुसार बसों को निर्धारित परिसर में खड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं।

E-Paper 28-09-2026

Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल ने किया फूड लाइसेंस का कैंप एवं व्यापारी जागरूकता का...

व्यापार मण्डल ने किया फूड लाइसेंस का कैंप एवं व्यापारी जागरूकता का कार्यक्रम

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के अध्यक्षता में फूड लाइसेंस का कैंप एवं व्यापारी जागरूकता का कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा कोतवाली चौराहे पर आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में खाद्य विभाग की ओर से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन गिरी उपस्थित रहे। इस कैंप के माध्यम से 212 नए रजिस्ट्रेशन एवं 56 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि व्यापार मण्डल ने निश्चित रूप से यह प्रशंसनीय कार्य किया है जो कि व्यापारी हित में कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रही है। विशिष्ट अतिथि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि जो व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाए हो वह इस कैंप में जरूर बनवा लें। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह‘रिंकू’ नगर युवा इकाई के अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री योगेश साहू, जिला उपाध्यक्ष विमल सिंह, युवा इकाई के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। संगठन के जिला संयोजक शशांक सिंह रानू, रवि अग्रहरि और जय किशन साहू,मनोज विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर राजदेव यादव,अजीत सोनकर,मनोज विश्वकर्मा,विजय केडिया,विपिन अग्रवाल,मो.दानिश, उमेश जायसवाल, अनिल हरलालका,अनिल सेठ गुड्डू,धर्मेंद्र रघुवंशी,मोतीलाल यादव,रूपनारायण माली,प्रवीण शाह,संतोष साहू, अनुज वर्मा,दीपक केडिया,विपुल सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहें।