Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
HomeNews Channelगवाही देने आए वृद्ध को महिला ने चप्पलों से पीटा

गवाही देने आए वृद्ध को महिला ने चप्पलों से पीटा



जौनपुर। मुकदमे में अब गवाही देना भी अब जटिल होता जा रहा है। आज बुधवार के दिन दोपहर लगभग 1 बजे दीवानी न्यायालय परिसर में गवाही देने आए एक अधेड़ को महिला ने चप्पलों से जमकर पीट दिया। चप्पल से अधेड़ की पिटाई करते समय महिला का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब आप इस बात का अंदाज आसानी से लगा सकते हैं कि वह महिला कितनी साहसी रही होगी जो भरी कचहरी में जहां बड़ी संख्या में अधिवक्ता व पुलिस के लोग मौजूद हैं ऐसे में वह महिला बड़े धड़क होकर अधेड़ को पीट रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि शायद महिला के खिलाफ गवाही देने यह अधेड़ आया हुआ था। फिलहाल यह मामला पूरे दिन विषय बना हुआ है। उसी दौरान मौके पर मौजूद रही पुलिस ने वृद्ध को पीट रही महिला से वृद्ध का बचाव किया।

source