जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के एक गांव के 62 वर्ष के वृद्ध ने 11वर्ष की लड़की के साथ दुराचार किया। घटना के दो दिन बाद मंगलवार की देर रात को आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उस किशोरी के परिवार के लोग मजदूरी का काम करके जीवन यापन करते है। पिछले रविवार को किशोरी के माँ बाप किसी का धान सटकने गए थे। उसी समय गांव का वह व्यक्ति किशोरी को घर बुलाया। उससे माचिस लें आने को पैसा दिया। जब किशोरी घर मे गयी तो उसने उसके साथ दुराचार किया। किशोरी किसी प्रकार घर गयी। उसकी मानसिक हालात कुछ खराब बतायी जाती है। देर शाम को जब उसके परिवार के लोग मजदूरी करके आये तो वे खाना बना खाकर सो गए। किशोरी ने उनसे कुछ नही बताया। सुबह वह ठीक से नही चल पा रही थी। उसे लँगड़ा कर चलता देख कर माँ ने पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। गरीब माँ-बाप कोर्ट कचहरी के चक्कर के डर से किसी को कुछ नही बताए। परन्तु सोमवार की शाम तक बात गांव में चर्चा का विषय बन गया। मंगलवार को गांव के कुछ युवकों को जब मालूम चला तो वे आरोपी के घर जाकर गालियां देने लगे और वह धीरे से भाग गया। रात को जब वह घर आया तो आक्रोशित गांव के लोगों ने उसके घर के पास पहुंच कर मारने पीटने का मन बनाने लगे। उसी समय प्रधान सुनील निषाद पहुंच कर लोगो को शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना पर थानाप्रभारी किशोर कुमार चौबे मय फोर्स पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आये।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
वृद्ध ने 11 वर्षीय किशोरी के साथ किया दुराचार, हुआ गिरफ्तार
Previous article
Next article


