― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनविराट ने संभाला अनुष्का का गाउन ,फैंस ने की तारीफ

विराट ने संभाला अनुष्का का गाउन ,फैंस ने की तारीफ

गुरुवार को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 का आयोजन किया गया। इवेंट में क्रिकेट की दुनिया के सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी पहुंचे। अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रिया चक्रवर्ती और उर्वशी रौतेला जैसे सेलेब्स ने शाम की रौनक बढ़ाई।विराट-अनुष्का की हुई तारीफ इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। इनमें अनुष्का शर्मा- विराट कोहली और दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह का वीडियो सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाया हुआ है। स्टार्स के इन वायरल वीडियो पर अनुष्का और विराट की तारीफ हुई। वहीं, दीपिका और रणवीर के बीच दूरियां देख लोगों ने दोनों पर तंज कसा।विराट के केयरिंग नेचर ने जीता दिल अनुष्का और विराट जैसे ही इवेंट में पहुंचे मीडिया के कैमरे दोनों की तरफ मुड़ गए। एक्ट्रेस पर्पल गाउन तो विराट थ्री पीस सेट में नजर आए। इवेंट में दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद प्यार लगें। दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस इन पर प्यार लुटा रहे हैं। इसके बाद विराट ने पत्नी के लिए कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।विराट ने संभाला पत्नी का गाउन इवेंट में पहुंची अनुष्का जैसे ही रेड कार्पेट की ओर बढ़ी तो अपनी ड्रेस को सैंडल में फंसने बचाने लगी। इतने में विराट झुके और अनुष्का का गाउन संभाल लिया। पत्नी के लिए क्रिकेटर के इस केयरिंग नेचर ने फैंस का दिल जीत लिया। वीडियो पर कमेंट कर फैंस विराट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और धाकड़ बल्लेबाज तो जेंटलमैन बता रहे हैं।इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स 2023 से दूसरा सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाला वीडियो दीपिका और रणवीर का है। इवेंट में दोनों साथ में आए, लेकिन इनके बीच की दूरियों साफ दिखाई दी। वीडियो के सामने आने के बाद से दोनों के जल्द तलाक के भी कयास लगने लगे है।वीडियो में दीपिका, रणवीर को इग्नोर करते हुए नजर आईं। कार से जब एक्ट्रेस बाहर निकलीं तो पास खड़े रणवीर ने उनकी तरफ हाथ बढ़ाया, लेकिन एक्ट्रेस उन्हें अनदेखा करके आगे बढ़ गईं। कुछ सेकेंड के वीडियो में दीपिका लगातार रणवीर को इग्नोर करते हुए नजर आईं।

Share Now...