- महिला पहलवानों ने भी लिया भाग
- देश एवं प्रदेश के पहलवानो ने आजमाये दांव
जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय क्षेत्र के हरिद्वार ग्रामसभा के कोहणा भरत मिलाप मैदान में विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। हरद्वारी ग्राम सभा के प्रधान पति हरिओम यादव की अध्यक्षता में कुश्ती दंगल संपन्न कराई गई। इसके संचालक इदरीश पहलवान परियत रहे देश के सम्मानित पहलवान हरद्वारी के इस विराट कुश्ती दंगल में अपना दांव आजमाया। वहीं महिला पहलवान भी किसी से पीछे नहीं रही। हजारों की संख्या में जनता ने कुश्ती दंगल का आनंद लिया। कन्वंशीपुर के प्रधान अब्दुल रशीद ने रूपये 11000 का नगद पुरस्कार रखकर पहलवानों का हाथ मिलाया पहली कुश्ती चंदौली के गोरे पहलवान और मुस्लिम पहलवान जौनपुर से संपन्न कराया। जिसमें मुस्लिम पहलवान ने गोरे पहलवान को पटकनी दी। चौकिया धाम के अनुराग पहलवान ने अयोध्या के राजकुमार को परास्त किया। गोरखपुर के अंगद पहलवान और धरमापुर के राज बहादुर की कुश्ती बराबर पर रही नंदी नगर के धीरज ने सुल्तानपुर के कमलाकर की कुश्ती बराबर देखी गई तो वहीं महिला पहलवान ने दांव आजमाते हुए कानपुर की ब्यूटी पहलवान ने हरियाणा की सोनम को धूल चटाया। इस कार्यक्रम के आयोजक ईदरीश पहलवान ने बनारस के आशीष को परास्त किया। भदोही के रहने वाले ऑस्ट्रेलियन थापा मुसी ने बिहार के काला चीता को धूल चटाया। तो वहीं गोरखपुर के आशीष को ऑस्ट्रेलियन थापा ने दोबारा शिकस्त दी। अंत में प्रयागराज के अंगद को नद्दी रामपुर के राम समुझ में चित्त किया।



