जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के मोहल्ला शेख़ मुहामीद में स्थित अनवार मंज़िल में बज्म-ए-शीराज़ के तत्वावधान में मासिक तरही काव्य गोष्ठी का आयोजन ‘हर राह तेरी राह गुज़र होने लगी है’ मिसरा ए तरह पर शायर अहमद निसार जौनपुरी की अध्यक्षता में किया गया। जिसकी सरपरस्ती शायर अनवार जौनपुरी एवं संचालन शहज़ाद जौनपुरी ने किया। प्रोग्राम की शुरुआत क़ारी ज़िया जौनपुरी ने तिलावत ए क़ुरआन से किया नात ए पाक शायर मोनिस जौनपुरी ने प्रस्तुत किया। शायर अहमद निसार जौनपुरी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि उर्दू भाषा एक मीठी भाषा है जिससे हर कोई प्यार करता है मगर आज उर्दू के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है जबकि इस उर्दू भाषा ने भारत देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाई है और इस भाषा को जीवित रखने के लिये काव्य गोष्ठि का आयोजन एक बेहतरीन क़दम है। अंत में बज्म-ए-शीराज़ के कन्वीनर अनवारुल हक़ अनवार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कमल जौनपुरी, शोहरत जौनपुरी, सर जौनपुरी, तहज़ीब आबिद, अहमद अज़ीज़ ग़ाज़ीपुरी, ख़लील इब्न-ए-असर जौनपुरी, आशिक़ जौनपुरी, मुसतईन जौनपुरी, गिरिश श्रीवास्तव, राहिब जौनपुरी, नासिर जौनपुरी, मौलाना ताजुलइस्लाम, इम्तियाज़, अय्यूब, अतीकुर्रहमान, साजिद अनवार, माजिद अनवार समेत आदि उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
बज्म-ए-शीराज़ के तत्वावधान में काव्य गोष्ठि का आयोजन



