― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालय प्रबंधक से रंगदारी मांगने वाले चार अरेस्ट

विद्यालय प्रबंधक से रंगदारी मांगने वाले चार अरेस्ट

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित कंचन बालिका इंटरमीडिएट कालेज बंधवा बाजार के प्रबंधक से रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार अज्ञात आरोपितों को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने चली गयी। प्रबंधक की सूझबूझ से 3 आरोपित विद्यालय परिसर में घुस आए थे। जबकि चौथा कुछ दूरी पर बंधवा जमालापुर रोड पर स्वीफ्ट डिजायर में ही बैठा था। पीड़ित संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि पिछले तीन दिन से अज्ञात नम्बर से फोन कर उनसे रंगदारी मांगने की बात की जा रही थी। जिससे परेशान होकर उन्होंने फिरौती मांगने वाले बदमाशों को मिलने के लिए बुलाया। गुरुवार सुबह 6 बजे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सवार चारों ने बंधवा बाजार की पेट्रोल टंकी के पास मिलने के लिए प्रबंधक को बुलाया। जिस पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार उर्फ राजू ने बदमाशों को विद्यालय में ही आने की बात कह कर उन्हें विश्वास में लिया। विद्यालय में पहुंचने के बाद बदमाशों ने जैसे ही पैसे मांगने की बात शुरू की तभी चपरासी द्वारा बाहर से विद्यालय का गेट बंद कर दिया गया और पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट का ताला खोलवाकर तीन आरोपितों को मौके से व एक को वाहन से घेर कर पकड़ लिया। स्वीफ्ट वाहन समेत चारों को थाने ले जाया गया। जहां पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रबन्धक द्वारा लिखित सूचना दी गई है। किंतु पूंछताछ से मामला प्रथम दृष्टया रंगदारी का नहीं, प्रेम प्रसंग का है। आवश्यक जांच पड़ताल की जा रही है।

Share Now...