माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
जौनपुर धारा, जौनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक हासिल कर कालेज का नाम रोशन करने वाले पांच छात्रों ने अपने विद्यालय, गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। हाईस्कूल के चार छात्रों रितू, प्रतिभा गौतम, प्रिया यादव और अंकित कुमार और इंटरमीडिएट की सुस्मिता जैसवार डोभी ब्लॉक क्षेत्र के भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर लेबरुआ के छात्र हैं। सर्वाधिक नंबर पाने की जानकारी होने पर विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह, प्रधानाचार्य हरिश्चंद यादव, सहायक अध्यापक रियालुद्दीन, सुशील सिंह, अनिल कुमार व कमलेश यादव ने छात्रों के घर पहुंच उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। विद्यालय की छात्रा रितु ने 91ज्ञ्, प्रतिभा गौतम ने 93ज्ञ्, प्रिया यादव ने 92ज्ञ् और अंकित कुमार ने 90ज्ञ् और इसी विद्यालय की इंटर मीडिएट की छात्रा सुष्मिता जैसवार ने 93ज्ञ् अंक पाकर विद्यालय, गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उनके परिजन शिवनारायण समेत सतेंद्र, अमरनाथ मास्टर और पूर्व ग्राम प्रधान रमेश कुमार, अमरदेव, ऋषभ मेहता, चौधीरी, विनोद कुमार आदि गदगद रहे।



