जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लॉक क्षेत्र के बदलपुर गांव में संजय सिंह प्रधान के आवास पर रविवार को ब्लॉक प्रमुख वंशराज अनमोल सिंह ने क्षेत्र के बुद्धजीवियों के साथ एक अहम बैठक किया। बैठक में लोगों ने विकास कार्यो को लेकर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्री सिंह ने कहा कि जो भी आवश्यक विकास के काम हो उन्हें बिना किसी भेदभाव के वरीयता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव में अगर कोई विकास कार्य हो रहा हो तो उसमें अगर कोई समस्या आती है तो उसे समझा बुझाकर पूरा कराएं। सबके अच्छे सोच से विकास कार्य को गति मिलेगी। इस मौके पर क्षेत्र के अशोक सिंह, शशिकांत पाठक, अजय सिंह, देवेंद्र सिंह, सतीश सिंह, डब्बू सिंह, चन्द्रभान सिंह आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय सिंह तथा संचालन राजेश सिंह ने किया। इस मौके उमेश कुमार मिश्र, विनय श्रीवास्तव, कृपाशंकर यादव, कमलेश यादव, विवेक सिंह, अंकित श्रीवास्तव, संजय कुमार सहित अन्य लोगों को प्रमुख ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
विकास कार्यों को लेकर प्रमुख ने की बुद्धजीवियों संग बैठक
Previous article
Next article

