वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला स्थित खन्ना कैंप के पास सोमवार अलसुबह बेकाबू ट्रेलर एक मकान में घुस गया। हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से खलासी को बाहर निकालकर चोपन सीएचसी पहुंचाया गया। उधर, हादसे में मकान का बाहरी हिस्सा और उसमें खड़ी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। डाला चौकी इंचार्ज अरविंद गुप्ता के मुताबिक रेणुकूट की ओर से राख लेकर ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। अलसुबह चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर डाला स्थित खन्ना कैंप के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान में घुस गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आनन-फानन ट्रेलर के खलासी महाराजगंज निवासी रवि (39) पुत्र रामप्रसाद को बाहर निकाला गया, जबकि चालक चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के डेढ़गांवा निवासी अरुण (36) पुत्र देवशरण मलबे में दबने से मौत हो गई। घंटों की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बेकाबू ट्रेलर मकान में घुसा

Previous article

