― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवांछित अभियुक्त तमंचे संग गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त तमंचे संग गिरफ्तार

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम मुर्तजाबाद स्थित माइक्रोटेक कालेज के पास से गुरूवार को भेर में लगभग साढ़े चार बजे एक वांछित अभियुक्त को नाजायज तमंचे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक विकास यादव उर्फ मुलायम पुत्र स्व. रामकृत यादव एक दर्जन से अधिक मुकदमें में वांछित है। भेर में जब पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त करके कोतवाली लौट रही थी तभी एक युवक सड़क पर टहलते दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोक कर पूछताछ करना चाहा तो वह भागने लगा। जिसे हल्का बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया। जमा तलाशी में युवक के पास से एक नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद मिला। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने 3/25 आर्म एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, सुनील पाल, कांस्टेबल निक्कू चौधरी शामिल रहे।

आबकारी अधिकारियों ने मारा छापा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के खोजनापुर राजस्व गांव में होली के मद्देनजर आबकारी इंस्पेक्टर अब्दुल कैस, शाहगंज के आबकारी निरीक्षक भीम तिवारी, प्रयागराज के आबकारी निरीक्षक कृष्णमुरारी सिंह के संयुक्त प्रयास से हमराहियों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह छापा मारकर कार्यवाही की गई। आबकारी टीम द्वारा बिभिन्न ईँट भट्टो केकेएच वाई मार्का छूँछा, केके मार्का हरखमलपुर पर छापा मारा गया। इस दौरान तीस लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया।

Share Now...