Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो, सभी दें शत प्रतिशत...

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हो, सभी दें शत प्रतिशत योगदान : अन्नपूर्णा देवी

  • भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुई लोकसभा प्रवास योजना की बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। लोक सभा प्रवास योजना अंतर्गत लोकसभा प्रवास योजना की बैठक भाजपा जिला कार्यालय सीहीपुर में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा प्रभारी वृजेन्द्र राय उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश और प्रदेश की जनता के लिए जनहित में किए गए कार्यों के कारण लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराने के लिये आप लोग अपना शत प्रतिशत योगदान दे। जनता भाजपा सरकारों के कार्यों से संतुष्ट है आप लोग उनके बीच में जाकर सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बतायें और लोकसभा स्तर पर संगठन द्वारा निर्देशित कार्यों को पूरी ऊर्जा और लगन से करें। उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं के संयोजक और प्रमुखों को दिए गए कार्यों को पूरा करने का आवाहन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये हुये कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुये कहा कि आप लोग अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाये और मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि अपने अपने समाज में मिल बैठक अपने पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराएं और अपने पार्टी से जोड़ने का प्रयास करे ताकि आने वाले चुनाव में जौनपुर लोकसभा में पार्टी की जबरदस्त जीत हो। कार्यक्रम को जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी और लोकसभा प्रभारी वृजेन्द्र राय ने भी सम्बोधित किया। उसके उपरान्त विधानसभा बदलापुर, खुटहन और शाहगंज के कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ई. अमित श्रीवास्तव ने किश्स। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, राकेश वर्मा, विजय लक्ष्मी साहू, प्रमोद यादव, रागिनी सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, दिव्यांशु सिंह, अजय सरोज, मेराज हैदर, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, संजीव गुप्ता, ऋषिकेश श्रीवास्तव, निखिल सोनकर आदि उपस्थित रहे।