कैटरीना कैफ और सलमान खान की ‘टाइगर 3 का फर्स्ट सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ रिलीज हो चुका है और फैन्स को पसंद भी आ रहा है। एक बार फिर फैन्स को टाइगर और जोया की केमेस्ट्री जमकर पसंद आ रहा है और यही वजह है कि गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने में भाईजान का टाइगर वाला स्वैग दिख रहा है तो वहीं जोया का ग्लैमरस अवतार भी नजर आ रहा है। लेकिन आप जानते हैं इस गाने को कोरियोग्राफ करने वाली कोरियोग्राफर इस सुपरहिट जोड़ी के साथ काम करने को क्या राय रखती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट का इस गाने और इस सुपरहिट जोड़ी को लेकर क्या कहना है। कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को ‘टाइगर जिंदा है’ में ‘स्वैग से स्वागत’ के बाद सलमान और कैटरीना के साथ एक और ब्लॉकबस्टर गाना देने की जिम्मेदारी दी गई थी। वैभवी ‘लेके प्रभु का नाम’ को जो रिएक्शन मिल रहे हैं उसे लेकर बेहद खुश हैं और उन्होंने बताया है कि यह गाना आते ही हिट कैसे हो गया। वैभवी ने बताया, ‘हमेशा दिए गए गाने के साथ न्याय करने का इरादा होता है, इसलिए निश्चित रूप से यह एक प्रâेंचाइजी भी है, और मैं ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’ और अब ‘टाइगर 3 का हिस्सा रही हूं। इसलिए उम्मीद हमेशा बेहतर करने की होती है। हां, इरादा बेहतर, बड़ा और फिल्म की थीम के अनुरूप करने का था कि टाइगर जोया के साथ वापस आ गए है। जब टाइगर 3 के इस गाने की कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट से पूछा गया कि सलमान और कैटरीना के बारे में ऐसा क्या है कि लोग उन्हें एक साथ डांस करते देखना पसंद करते हैं और तो वह तुरंत कहती हैं, ‘मुझे लगता है कि उनकी केमेस्ट्री, गहरी दोस्ती और जिस सहजता से वे फ्रेम को शेयर करते है। सलमान के साथ, आप पहले से ही सक्सेसफुल है। क्योंकि जैसे ही आप उन्हें कैमरे के सामने लाते है, आधी लड़ाई जीत लेते है। क्योंकि वह बहुत अच्छे दिखते है। वह बहुत ही हैण्डसम है और आप उन्हें किसी भी एंगल से शूट कर सकते है। कैटरीना कैमरे पर जीवंत हो उठती है। वरना वो तो बहुत सीधी-सादी लड़की है। असल जिंदगी में बहुत सादगी से रहती है। लेकिन जैसे ही परदे पर आती है तो वह अपने सामान और हर चीज को लेकर काफी ध्यान रखती है। इसलिए जब वह स्क्रीन पर आती हैं, तो वह कैटरीना कैफ होती है। वैभवी टाइगर-3 के ‘लेके प्रभु का नाम’ गाने की शूट को लेकर बताती है, ‘वे मेरे साथ कम्फर्टेबल है। दर्शक उन्हें देखने में कम्फर्टेबल है। वे उन्हें एक साथ देखना पसंद करते है। वे दो बहुत अच्छे दिखने वाले लोग है। मुझे लगता है कि जब दो बहुत अच्छे दिखने वाले लोग एक साथ होते है, तो आधी लड़ाई जीत ली जाती है। उनके फैन्स उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री को पसंद करते है। कैटरीना फिर और सलमान खान आदित्य चोपड़ा की टाइगर-3 से लम्बे समय के बाद परदे एक साथ आ रहे है। ‘लेके प्रभु का नाम’ डांस ट्रैक में म्यूजिक प्रीतम का है, जबकि लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे है।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
‘लेके प्रभु का नाम’ की कोरियोग्राफर ने कैटरीना को बताया सीधी-सादी तो सलमान को हैण्डसम



