असिन ने साउथ मूवीज से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और फिर बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया था। उन्होंने आमिर खान, सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों के साथ काम किया, लेकिन साल 2016 में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। आमिर खान,सलमान खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बॉलीवुड के बड़े स्टार्स संग काम करने वाली एक्ट्रेस असिन अब कहां है? आखिर उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा क्यों कह दिया? उनके पति राहुल शर्मा से उनकी मुलाकात कैसे हुई थी? अब वो कहां रहती है? कुछ ऐसे ही सवाल गूगल पर पूछे जा रहे है। आज असिन अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। असिन का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि, केरल में हुआ था। उनके पापा जोसेफ थोट्टूमकल रिटायर्ड सीबीआई ऑफिसर है और उनका बिजनेस भी है। असिन की मां सेलिन सेलीन थोट्टूमकल सर्जन है। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सपोर्ट किया। वो बेटी के साथ रहने के लिए कोच्चि से चेन्नई और फिर मुंबई भी गईं। असिन की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने थ्ख्उ से 10वीं तक नेवल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए सेंट टेरेसा स्कूल में एडमिशन लिया और फिर इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
‘गजनी’ फेम असिन ने क्यों छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री?


