Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलीनेस क्लब ने किया मातृ शक्ति का सम्मान

लीनेस क्लब ने किया मातृ शक्ति का सम्मान

जौनपुर धारा,जौनपुर। लीनेस क्लब ने महिला दिवस को दृष्टिगत रखते हुए, महिलाओं के अधिकारों, समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मातृ शक्ति सम्मान समारोह स्थान होटल रघुवंशी मे आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्मी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, विशिष्ट अतिथि डॉ.शुभा सिंह अध्यक्ष आईएमए ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं में डॉ.सुलोचना सिंह, डॉ.गीता यादव, डॉ.अंजना सिंह एवं डॉ.लक्ष्मी सिंह व डॉ.शुभा सिंह को अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया गया। लीनेस क्लब अध्यक्ष ज्योति कपूर ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि महिला दिवस महज एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रतीक है। आधुनिक समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, फिर भी वे कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। डॉ.शुभा सिंह ने कहा कि जहाँ महिलाएँ सशक्त हुई है वहीं खुद को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर निर्भीक होकर विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए ममता उपाध्याय ने कहा कि समाज को तब तक विकसित नहीं किया जा सकता, जब तक महिलाएं हर क्षेत्र में स्वतंत्र और सशक्त न हो जाएं। संयेजक मिदहत फात्मा, डॉ.प्रिया सिंह, डॉ.आकांक्षा व मिनहाज़ ने संयुक्त रूप से संचालन किया। इस अवसर पर सचिव पूजा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष स्वाती मेहरोत्रा, निवर्तमान अध्यक्ष नपपा माया टण्डन, शर्मिला सिन्हा, गीता गुप्ता, रविन्द्र कालरा, ममता सिंह, कविता वर्मा, जयश्री, पूनम सिंह, शशि श्रीवास्तव, शीला सिंह, मंजू सिंह, आशा तिवारी, उर्मिला सिंह, नीता अग्रवाल व पुष्पा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रही।