जौनपुर धारा, जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज का पंचम शपथ ग्रहण समारोह शानदार ढंग से नगर के एक होटल में सम्पन्न हुआ जहां सत्र 2023-24 की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ जेएन श्रीवास्तव, सौरभ कांत, जीएटी एरिया लीडर, पीएमजेएफ डॉ. क्षितिज शर्मा, अधिष्ठापन अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ बलबीर सिंह बग्गा, दीक्षा अधिकारी वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ डा. अर्पण धर दुबे रहे जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। अध्यक्ष विष्णु सहाय ने अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही अध्यक्षीय प्रतिवेदन पढ़ते हुए क्लब के गठन में सहयोग करने वालों सहित पिछले सत्र को सफलतापूर्वक व्यतीत करने में सहयोग देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सचिव देव आनन्द ने सचिव रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसी क्रम में डा. अर्पण धर दुबे ने नये सदस्यों अनिल गुप्ता, शिवम साहू, मनीष गुप्ता, संजय सिंह, रामकृपाल, रामअचल मौर्य को संस्था की सदस्यता ग्रहण कराते हुए शपथ दिलायी, साथ ही क्लब के मानव सेवा के क्षेत्र में कार्य एवं सिद्धांतों से अवगत कराया।
अधिष्ठापन अधिकारी बलबीर सिंह बग्गा ने धर्मेन्द्र सेठ एवं किरण सेठ को अध्यक्ष के साथ-साथ संजय बैंकर उपाध्यक्ष प्रथम, सर्वेश जयसवाल उपाध्यक्ष द्वितीय, अतुल सिंह उपाध्यक्ष तृतीय, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को सचिव, विनय वरौतिया को कोषाध्यक्ष, जय कृष्ण साहू छउकऋ कोऑर्डिनेटर, देव आनन्द पीआरओ, हाफिज शाह, सुनील कनौजिया, अजीत सोनकर, प्रदीप सिंह, दिलीप जायसवाल, कौशल त्रिपाठी, डॉ. चंदननाथ गुप्ता, नीरज सिंह, डा. प्रशांत द्विवेदी, संजय गुप्ता, हसन अब्बास, संजय गुप्ता, राजीव गुप्ता, देवेश, देवेंद्र सिंह पिंकू, संजय जायसवाल, वैभव श्रीवास्तव, रत्नेश गुप्ता, डा. विकास रस्तोगी, डॉ. सतीश चंद्र मौर्य, दीपक साहू, जगदीश मौर्या गप्पू, विशाल बरनवाल, अभिषेक गुप्ता शम्मी, डा. प्रिया सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद लायन्स, जेसीआई तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने नवचयनित अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ को फूल-मालाओं से लाद दिया। नवचयनित अध्यक्ष ने लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज की प्रबंध कार्यकारिणी एवं क्लब के उच्च पदाधिकारियों को क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आश्वासन दिया जिससे क्लब उच्च शिखर पर स्थापित हो सके। इसके लिए आप सभी का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है। साथ ही उन्होंने अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसी क्रम में डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज को संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को घरेलू वातावरण से निकलकर अपनी सूझबूझ का परिचय देना चाहिए इसलिए लायंस क्लब क्षितिज में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है और संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू को इस संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। मुख्य अतिथि जेएन श्रीवास्तव ने कहाकि लायन्स क्लब क्षितिज ने बहुत ही सराहनीय व प्रशंसनीय सेवा कार्य किया है। मैं व्यक्तिगत लायंस क्लब क्षितिज के सेवकार्यों से बहुत प्रभावित हूँ। लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज मंडल में एक नई ऊंचाई प्राप्त करे और इंटरनेशनल अवार्ड प्राप्त करें यह मेरी शुभकामना है। कार्यक्रम संयोजक रत्नेश वैश्य और संजय बैंकर रहे। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह व मेघना रस्तोगी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक रत्नेश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान व पूर्व लायनेस अध्यक्ष यवनिका सिंह, अर्चना सिंह, चेतना साहू, सीमा सहाय, डिप्टी गवर्नर राकेश श्रीवास्तव, मल्टीपल पीआरओ लायन सुधीर भल्ला, कैबिनेट सचिव मनीष गुप्ता, नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह, राधे रमण जायसवाल, संदीप पांडे, मनोज वत्स, संजय श्रीवास्तव, उर्वशी सिंह, सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



