― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

लायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

  • प्रवीण श्रीवास्तव ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

जौनपुर धारा, शाहगंज। लायंस क्लब शाहगंज स्टार का 9वां शपथ ग्रहण समारोह भव्यतापूर्ण ढंग से आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने वर्ष 2023-24 हेतु पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जे एन श्रीवास्तव रहें। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। कार्यक्रम को दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। वहीं सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन रविकांत जायसवाल ने किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव को डा क्षितिज शर्मा ने पद व गोपनीयता कि शपथ दिलाया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अरुण पांडेय, सतीश चन्द्र गुप्ता, डॉ.तारिक शेख, रविकांत जायसवाल, मनीष जायसवाल को शपथ दिलाया गया। सचिव पद पर संजीव जायसवाल, सह सचिव मनोज पाण्डेय, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, सर्वेश चौरसिया, पीआरओ रुपेश जायसवाल, डॉ.रफिक फारुकी, डा सुधाकर मिश्रा, पवन साहू, राजपत जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, डा एस एल गुप्ता, डॉ.डी के गुप्ता, मो अब्बास आदि को भी डा.क्षितिज शर्मा ने शपथ दिलाया। वहीं नये सदस्य के रुप में डा.आर.के.वर्मा, डॉ.देवी प्रसाद पुष्पजीवी, पवन साहू, अपर्णा दूबे का भी शपथ ग्रहण हुआ। आभार प्रदर्शन संयोजक मनोज जायसवाल व मनीष अग्रहरि ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान डॉ.जे.पी.सेठ, प्रेम नारायण जायसवाल, शैलेश्वर गुप्ता, प्रिंस श्रीवास्तव, सुधांशु श्रीवास्तव,  पिंटू अस्थाना, जे.पी.सिंह आदि मौजूद रहे।

Share Now...