Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

  • छात्रवृत्ति योजना के लिये पत्रों को किया जाय जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वर्तमान में कक्षा आठ में पढ़ने वाले तथा सत्र 2022-23 में कक्षा 07 में 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं शैक्षिक योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2024-25 हेतु विज्ञप्ति जारी है। इसके लिए ऐसे बच्चे, जिनके अभिभावक की आय सभी स्रोतों से रु.350,000 मात्र वार्षिक से अधिक न हो पात्र हैं। सबसे अधिक समय आय प्रमाण पत्र बनने में लगता है। अतः चिन्हित बच्चों के अभिभावकों से व्यक्तिगत संपर्क कर आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनको प्रेरित करें, जिससे कि वे ससमय आवेदन कर पायें। इस परीक्षा हेतु आवेदन की अन्तिम तिथि 18 सितम्बर 2023 तथा परीक्षा तिथि 05 नवम्बर 2023 है। आपकी यह पहल चयनित बच्चों को अगले 04 वर्ष तक प्रति माह 1,000 छात्रवृत्ति दिलवायेगी। यह बच्चों के परिवार के लिए एक सम्बल तो होगा ही, साथ ही उन बच्चों में आत्म विश्वास का भी संचार करेगा, कि वे अपना अध्ययन का व्यय स्वयं वहन कर रहे हैं। अपने द्वारा शिक्षित किए गए विद्यार्थी के किसी बेहतर जगह चयन होने पर सबसे ज्यादा प्रसन्नता शिक्षको को ही होती है। यद्यपि इससे बड़ा पारितोषिक उसके लिए कुछ नहीं है, तथापि राष्ट्रीय अाय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में अपने शिक्षण के माध्यम से चयन कराने वाले शिक्षकों को भविष्य में सम्मानित कर आभार व्यक्त किया जाएगा।

  • लम्पी को नियंत्रित करने के लिये कन्ट्रोल रूम स्थपित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव पशुधन अनुभाग-2 उ.प्र.शासन लखनऊ के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जनपद में लम्पी स्किन डिजीज के प्रकोप को नियंत्रित करने एवं जनजागरुकता हेतु मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी के कक्ष में कन्ट्रोल रुम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 8765957941 है। कन्ट्रोल रुम के प्रभारी वरिष्ठ सहायक दीपचन्द्र मौर्य का दूरभाष नम्बर 9648292066 है।

  • बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

जौनपुर धारा, सिरकोनी। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर मंगलवार को बेरोजगार जन कल्याण संस्थान वाराणसी के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण के बाद रोजगार दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि 13 से 16 सितम्बर तक एडीओ कार्यालय पर नामांकन होगा। इसमें युवकों की उम्र 18वर्ष से 45वर्ष होगी। बेरोजगारों की नयूनतम शैक्षिक योग्यता हाइस्कूल होनी चाहिए। उसके बाद भू-मापन, सर्वे नियम, भूमि हदबंदी, चकबन्दी, नक्शा पैमाइश आदि का प्रशिक्षण 18सितम्बर को राजेपुर रामेश्वरम स्थित एक कॉलेज पर दिया जाएगा।

  • चाकू के हमला से महिला घायल

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय क्षेत्र के सैद गोरारी गांव में सोमवार की रात्रि चारपाई से मोबाइल उठाते समय महिला के विरोध करने पर एक बदमाश ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला का पीएचसी सोंधी में उपचार कराने के बाद आरोपित बदमाश के विरुद्ध मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि 55वर्षीय विमला देवी पत्नी चंदू गौतम घर के बाहर चारपाई पर सोई थी। बगल में वह अपनी मोबाइल रखी थी। अर्द्ध रात्रि को गांव का एक व्यक्ति उस से गुजरते समय महिला का मोबाइल चारपाई से उठा लिया। महिला ने शोर मचाते विरोध किया तो आरोपी ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया।