Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeउत्तर प्रदेशलाभार्थी अपने क्षेत्र की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता से माह में दो बार प्राप्त...

लाभार्थी अपने क्षेत्र की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता से माह में दो बार प्राप्त करें ड्राई राशन : जिला कार्यक्रम अधिकारी

जौनपुर धारा, मऊ। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उoप्रo द्वारा संचालित आँगनबाड़ी केन्द्रों के लाभार्थियों को ड्राई राशन वितरण किये जाने की व्यवस्था के अन्तर्गत माहवार नैफेड द्वारा गेहूं दलिया, चना दाल एवं खाद्य तेल की आपूर्ति की जाती है जिसका आंगनबाड़ी केन्द्रों से आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ऑगनबाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों (गर्भवती/धात्री, 06 माह से 03 वर्ष के बच्चें, 03 वर्ष से 06 वर्ष के बच्चें एवं अतिकुपोषित बच्चें) को वितरित किया जाता है। उन्होंने बताया  कि नैफेड द्वारा आपूर्ति में विलम्ब होने के कारण माह जनवरी, 2023 में अक्टूबर एवं नवम्बर माह के ड्राई राशन का वितरण ऑगनबाड़ी केन्द्रों से किया जायेगा। अतः लाभार्थी अपने क्षेत्र की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता से जनवरी माह में दो बार अथवा दो माह का एक साथ (ऑगबाड़ी केन्द्रों पर राशन की उपलब्धता के अनुसार) ड्राई राशन प्राप्त करें।