Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरलड़की भगाने का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

लड़की भगाने का अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र में लड़की को भगाने का अभियुक्त बुधवार को थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया गया। बतौर पुलिस कम्मरपुर निवासी 23 वर्षीय राजकुमार पुत्र अच्छेलाल थाना क्षेत्र में मुकदमा अपराध संख्या 261/2023 धारा 363/366 भादवि के तहत अभियुक्त था जो बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मामले में अन्य विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक  प्रेम शंकर सिंह और हमराहियों में हेडकांस्टेबल द्वय शशांक शेखर गुप्ता और काशीनाथ यादव शामिल रहे।