Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअनजान व्यक्ति से साझा न करें खाते की गोपनीय जानकारी

अनजान व्यक्ति से साझा न करें खाते की गोपनीय जानकारी

  • ऑनलाइन होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए साइबर टीम ने किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। ऑनलाइन होने वाले धोखाधड़ी से बचने के लिए साइबर टीम ने बैंक कर्मियों और आम जनता को जागरूक किया। जहां ऑनलाइन होने वाले लेनदेन के बारे में बताया गया कि जब भी ऑनलाइन लेनदेन करना हो तो अपना ओटीपी और बैंक संबंधित जानकारी किसी अजनबी के साथ शेयर न करें। कभी भी इस तरह की घटना हो तो तुरंत साइबर टीम को सूचित करें। माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान चलाया जाता है, जिसके क्रम में बुधवार को इण्डियन बैंक मछलीशहर पड़ाव में साइबर सेल के मु.आ. ओपी जायसवाल द्वारा बैंक कर्मियों और आम जनता को साइबर क्राइम के संबंध में अहम जानकारी दी गई। ओपी जायसवाल द्वारा यूपीआई से होने वाले फ्राड के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। आधार एनेबल पेमेण्ट से हो रही धोखा-धड़ी के बारे में बताते हुए बैंक कर्मियों को सीएचसी धारकों का वेरिफिकेशन सतर्कता से करने के लिए निर्देश भी दिया गया। बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि यदि कोई पीड़ित व्यक्ति आपके बैंक में आये तो तत्काल उसे बैंक स्टेटमेंट देते हुए साइबर सेल एवं टोल फ्री नंबर 1930 पर सम्पर्क करने हेतु बताया जाये। उन्होंने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी जैसे एटीएम पासवर्ड, क्रेडिट, डेबिट कार्ड नंबर ईमेल, मैसेज या किसी अन्य माध्यम से प्रेषित न करें। किसी भी अंजान व्यक्ति के द्वारा पेमेंट भुगतान, प्राप्त करने के लिए भेजे गये किसी भी फोटो को स्कैन न करें अन्यथा आपका खाता खाली हो सकता है। किसी भी प्रकार की बैंकिग सहायता के लिए गूगल द्वारा मिले नंबरों पर सम्पर्क न करें, बैंक द्वारा जारी किये गये हेल्पलाइन नंबरो पर ही संपर्क करें। सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल फोन में सर्च करने पर आने वाले वाईफाई या ब्लूटूथ सिग्नल को एक्सेप्ट न करें एवं अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें। कार्यक्रम में अवकाश प्राप्त क्षेत्राधिकारी परमहंस मिश्रा, इण्डियन बैंक के ब्रान्च हेड एवं चौकी प्रभारी सरायपोख्ता अरविंद सिंह मौजूद रहें।