― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeमनोरंजनलड़का पास आया तो अनकंफर्टेबल हुईं जान्हवी कपूर

लड़का पास आया तो अनकंफर्टेबल हुईं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस और खूबसूरती के लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच जान्हवी को उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जान्हवी कुछ अनकंफर्टेबल नजर आईं। दरअसल जान्हवी को जिम से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया, और कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचे, जान्हवी फैंस के साथ फोटो खिंचवा रही थीं तभी अचानक एक शख्स भीड़ से निकलकर बाहर आया और जाह्नवी के करीब जाकर उनके साथ क्लिक करने लगा। इधर, शख्स के इतना करीब होने पर जाह्नवी थोड़ा असहज हो जाती हैं और उससे दूरी बनाते हुए अपने पीछे हट जाती हैं। अब वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘फोटो के चक्कर में किसी लड़की को अनकंफर्टेबल मत करो’ तो दूसरे ने लिखा ‘कोई भी लड़की अनकंफर्टेबल होगी ही जब कोई अजनबी अचानक उसके इतना करीब आएगा। तो वहीं तीसरे ने लिखा, ‘तुम्हारी प्रॉपर्टी नहीं है वो थोड़ा दूर से भी फोटो लेते हैं। इस बीच कुछ यूजर्स एक्ट्रेस को भी ट्रोल करते नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वो इतना पास भी नहीं गया था जितना ये रिएक्ट कर रही है। फिल्मों में इनकी ये शर्म कहां चली जाती है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा जब ये एक्टर्स के करीब जा सकती हैं तो अपने फैन के करीब क्यों नहीं आ सकती, जिन्होंने उन्हें बनाया है। बात अगर जान्हवी कपूर के वर्कप्रâंट की करें तो वो इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं। फिल्म में जाह्नवी महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस नितेश के निर्देशन में बन रही फिल्म’बवाल’में दिखाई देंगी।

Share Now...