Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeमनोरंजनविद्या बालन बनीं भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी

विद्या बालन बनीं भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी

एक्ट्रेस विद्या बालन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो भाभी जी घर पर हैं की अंगूरी भाभी के डायलॉग पर लिपसिंक करती हुई नजर आ रहीं हैं। वीडियो देखकर फैंस विद्या के एक्सप्रेशन्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं टीवी पर असल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी आत्रे ने भी विद्या के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है। पोस्ट शेयर करते हुए विद्या ने कैप्शन में लिखा ‘अंग्रेजी एक सेंसुअस भाषा है। वीडियो की शुरुआत भाभी जी घर पर हैं। एक डॉयलॉग से होती है, जिसमें अंगूरी भाभी बोलती हैं। ‘अरे सच्ची विभूती जी क्या है ये। चुपचाप बैठिए और वहां पर देखिए, वैसे भी आप हमसें सेंसुअस कर रहे हैं। इस पर विभूति नरायण उन्हें सही करते हुए बताते हैं कि भाभी जी वो कॉन्शियस होता है। इस अंगूरी भाभी कहती हैं सही पकडे़ हैं। विद्या के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा आप तो शिल्पा शिंदे से भी ज्यादा अच्छे एक्प्रेशन दे रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा भाभी जी आप बहुत क्यूट हो। एक अन्य यूजर ने लिखा विद्या जी मूवी में काम मिलना बंद हो गया है क्या जो आप यहां पर दिल बहला रही हो इसमें। आप तो अकेले ही मूवी हिट करा दो, फिर इंस्टाग्राम पर क्यों वीडियो बना रही हो।