जौनपुर धारा,जौनपुर। बुधवार को कृपा शंकर सिंह ने नगर स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी और आज पूरा देश इन सैनिकों के प्रति नतमस्तक है। उन्होंने ऑपरेशन सिन्दूर में भागीदारी करने वाली दोनों महिला सैन्य अधिकारियों के शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे यहां का इतिहास देखा जाए तो बेटियां कभी शालीनता की मूर्ति के रूप में सीता होती हैं तो कभी पालन पोषण करने वाली अन्नपूर्णा देवी होती हैं परंतु आसुरी शक्तियों का दमन करना होता है तो वह रौद्र रूप धारण करके महाकाली बन जाती हैं। उन्होने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम के पिता ने कहा कि लंका दहन तो हो चुका है किंतु अभी रावण का वध होना बाकी है। उन्होने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने आगे की रणनीति तय की और आतंकी ठिकाने नष्ट किए गए। जल थल और नभ सेवा के अध्यक्षों के नेतृत्व में भारतीय सेवा ने अपना पराक्रम दिखाया इसके लिए देश को इन सपूतों पर गर्व है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
लंका दहन हो चुका रावण का वध है बाकी : कृपाशंकर सिंह

Previous article
Next article

