जौनपुर धारा, जौनपुर। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी जिला कमेटी ने गुरूवार को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर कहा कि मौजूदा दौर में दलितों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर बढते हुए अत्याचार पर रोक लगाने के लिए आप संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार को सुझाव दें कि इस तरह के अत्याचारों पर तत्काल प्रभावी रोक लगाई जाए। प्रयागराज की करछना तहसील अन्तर्गत दलित देवी शंकर को पीट-पीटकर दबंगों ले मार डाला और बाद में उसे गेहूं के बोझ से जलाने जैसे वीभत्स कार्य को अंजाम दिया। बनारस में एक युवती को एक सप्ताह तक बन्धक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार जैसी पाशविक घटना को अंजाम दिया जाना यह साबित करता है कि अपराधी कितने मनबढ़ हो गए हैं। महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें इसके लिए शासन को बहुत ही ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने की जरूरत है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
दलित व महिलाओं पर अत्याचार को लेकर सौंपा ज्ञापन

Previous article

