Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररोजगार मेले में 60 चयनित

रोजगार मेले में 60 चयनित

जौनपुर धारा, शाहगंज। बसंती देवी आईटीआई में रोजगार मेले का शनिवार को आयोजन किया गया। धूत ट्रांसमिशन कंपनी के प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले में करीब 100 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जिसमें से 60 अभ्यर्थियों का चयन हुआ।

संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि अग्रणी कंपनी धूत ट्रांसमिशन के प्रतिनिधि के तौर पर कंपनी के एचआर हेड अभिनव यादव और उनके सहयोगी कपिल की देखरेख में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। कंपनी के एचआर हेड अभिनव यादव ने अभ्यर्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और न चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ लिपिक ईश नारायण मिश्रा, अनुदेशक विकास जायसवाल, सुनील तिवारी,  नरसिंह तिवारी, राजेश यादव, सौरभ आदि मौजूद रहे।