Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररोजगार प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

रोजगार प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर डीएम ने किया रवाना

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से राजकीय आईटीआई सिद्धीकपुर परिसर में 28फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार हेतु रोजगार रथ (एलईडी) प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेले के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों, ब्लॉकों तथा ग्रामीण स्तर पर स्थित शिक्षण संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। रोजगार मेले में राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बहुप्रतिष्ठित 60 से अधिक कंपनियां 3000 से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष प्रतिभाग करेंगी जिसमें रु.12000 से 35000 प्रतिमाह तक के रोजगार के अवसर उपलब्ध होगे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, कौशल विकास से संबंधित अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।