सिकरारा। मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता सतीश सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सामाजिक सरोकारों में सहभागिता निभाई। इसी क्रम में सतीश सिंह सिकरारा क्षेत्र के शेरवा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने रविन्द्र सिंह की भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात सतीश सिंह ने छात्र नेता राजदीप सिंह की दादी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की कामना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। सतीश सिंह ने कहा कि सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता से जनता से आत्मीय जुड़ाव होता है। उन्होंने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देती है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए सतीश सिंह

Previous article

