Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररैपिड एक्शन फोर्स ने पुलिस संग किया रूट मार्च

रैपिड एक्शन फोर्स ने पुलिस संग किया रूट मार्च

जौनपुर धारा, केराकत। पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को अपरान्ह रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने स्थानीय कोतवाली के पुलिस बल के साथ नगर में रूट मार्च किया। जोकि कोतवाली प्रांगण से प्रारम्भ होकर पुराने तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए सरायबीरु, नरहन शेखजादा और सिपाह आदि मुहल्लों सहित पूरे नगर का भ्रमण कर सम्पन्न हुआ। इस सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि मार्च निकाय चुनाव के मद्दे नज़र किया गया। जिस से लोग निर्भय हो कर मतदान कर सकें। मार्च में प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा तथा महिला पुलिस भी साथ रही।