Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रमजीवी एक्सप्रेस में छूटे तीन बच्चे, जीआरपी ने मां से मिलाया

श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में वाराणसी कैंट स्टेशन पर मां के ट्रेन से उतरने के बाद तीन बच्चे अकेले रह गए। जौनपुर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और पहचान व तस्दीक के बाद उनकी मां से मिलाया।
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव

  • जौनपुर-गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर तरसंड गांव के पास हुई घटना

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। जौनपुर-गाजीपुर रेलवे ट्रैक पर तरसंड गांव के पास बुधवार को लगभग दो बजे दिन में किसी ट्रेन से कटी हुई एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। हालांकि पुलिस ने घंटों शिनाख्त का प्रयास किया परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई। तरसंड गांव के पास खेतों में काम कर रहे किसानों ने रेलवे ट्रैक के पास कुत्तों को मंडराते देख आशंकावश नजदीक जाकर देखा तो एक महिला उम्र लगभग 40 वर्ष साड़ी पहने हुए का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर थाने से फोर्स के साथ पहुंचे एसआई रमाशंकर पांडे ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि संभवत उक्त महिला ट्रेन से गिरी हुई प्रतीत हो रही है। शव बुरी तरह से क्षत-विक्षत होने के कारण शिनाख्त नहीं हो पाई प्रयास किया जा रहा है।