जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के सुकर्णाकला गांव में मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताया जाता है कि सुकर्णाकला गांव निवासी अरविन्द उपाध्याय की तीस वर्षीया पत्नी संतोषी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मामले में लोगों की मानें तो मंगलवार को घर में घरेलू कार्य के दौरान वह सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजनों द्वारा पहले झाड़ फूंक कराया गया, फिर उचित उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका दो बेटी और दो बेटे की मां थी। पति संविदा पर बतौर लाइनमैन परिवार का भरण-पोषण करता है, लेकिन मां की मौत से बच्चों की परवरिश की समस्या अरविन्द के सामने आ खड़ी हुई। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने भी विवाहिता की मौत के मामले में प्रथम दृष्टया सर्पदंश को ही मौत कारण बताया।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत

Previous article
Next article


