Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुररिहायशी छप्पर व सौ बोझ धान जला

रिहायशी छप्पर व सौ बोझ धान जला

जौनपुर धारा, खुटहन। खुटहन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में रिहायशी छप्पर व घर के सामने रखा गया सौ बोझ से अधिक धान जलकर राख हो गया। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है।

बीरी समसुद्दीनपुर गांव निवासी संतलाल अपना डे़ढ बीघे धान की फसल काट कर पड़ोसी पूर्णमासी के घर के सामने रखने रखे थे जिसमें अराजकतत्वों ने आग लगा दिया। इसी तरह बगल गांव जगबंदनपुर निवासी बब्लू गौतम के रिहायशी छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। ग्रामीणों को मौके पर पहुंचे तक आग पूरे छप्पर में फैल गई। भीतर रखा खाद्यान्न व गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। अगलगी की दोनों घटनाओं में सत्तर हजार से अधिक के क्षति का अनुमान है।