Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म  के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दाउदपुर गांव निवासी मुन्नालाल बिंद (52) पर एक किशोरी का अपरहण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने 18 अगस्त को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह को जरिए मुखबिर आरोपी के घर पर मौजूद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने उसे फोर्स के साथ जाकर गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही पूरी कर उक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।