- फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में हुआ आयोजन
जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषय पर चर्चा परिचर्चा की। मुख्य वक्ता डा. संजय कुमार यादव ने पर्यावरणीय संरक्षण के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। कहाकि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हम तभी जागरूक होंगे जब हम स्वयं में परिवर्तन करेंगे तभी स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण हो सकता है। इस दौरान अखिलेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है। अर्चना, ज्योति बिंदु, जामिया बानो, मनीष कुमार, नूर फातिमा, नेहा विश्वकर्मा, अयाज अहमद, गुंजन आदि ने अपने विचार रखे। इस दौरान वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. अमित गुप्ता कार्यक्रम, अधिकारी डा. धर्मेंद्र कुमार, डा. अनामिका मिश्रा, डा. निजामुद्दीन, मोहम्मद उस्मान, परशुराम, डा. विनय कुमार आदि मौजूद रहे।


