― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeमनोरंजनराम चरण की पत्नी उपासना ने गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति

राम चरण की पत्नी उपासना ने गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति

ऑस्कर अवॉर्ड्स के खास मौके पर राम चरण की पत्नी उपासना साड़ी पहनकर पहुंचीं, उनके इस लुक का हर कोई दीवाना हो गया। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में राजमौली की फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।इस ऐतिहासिक जीत पर हर कोई पूरी टीम को बधाई दे रहा हैं। इस खास मौके पर राम चरण की पत्नी उपासना ने भी इंडियन कल्चर को प्राउडली फ्लॉन्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड्स के खास मौके पर राम चरण की पत्नी उपासना साड़ी पहनकर पहुंचीं, उनके इस लुक का हर कोई दीवाना हो गया।वैसे तो ज्यादातर सिलेब्स इवेंट्स या अवॉर्ड नाइट्स के लिए डार्क या ब्राइट टोन्स के कपड़े चुनते नजर आते हैं, लेकिन उपासना ने अपने लिए आइवरी शेड के लिबास को चुना। इस तरह का कपड़ा लाइट के बदले शेड में कभी ग्रेइश तो कभी क्रीम टोन भी रिफ्लेक्ट कर रहा था।उपासना की लेस वर्क से सजी साड़ी को नामी डिजाइनर जयंती रेड्डी के कलेक्शन से लिया गया था। साथ ही इस ट्रडिशनल ड्रेप को कस्टम टेलर्ड यानी खास उपासना के लिए तैयार किया गया था। साथ ही उपासना ने अपने पूरे लुक को इस तरह से स्टाइल किया था कि वह फुल ऑफ एलिगेंस नजर आ रहा था।साड़ी को ट्रडिशनली ड्रेप करने के बाद स्टार वाइफ ने मोतियों से सजे भारी कंगन पहने थे, जो उनकी साड़ी के लेस वर्क के साथ फिट बैठ रहे थे। इसके साथ ही राम चरण की पत्नी ने अपने कान और गले में हटकर गहने पहने थे।टिपिकल डिजाइन की जगह उनका नेकलेस और ईयररिंग्स फ्लॉवर शेप के थे, जिनका डार्क पिंक एंड रेड टोन पूरे लुक में कलर ऐड करते हुए उपासना को और गॉरजस लुक दे रहा था।बेहद हैंडसम लगे राम चरणइसके साथ ही राम चरण भी बेहद हैंडसम लग रहे थे। एक्टर ने पत्नी का साथ देते हुए अपने लिए भी भारतीय कपड़े चुने थे। राम चरण ने ब्लैक कलर का पजामा पहना था, जो पैंट स्टाइल में स्टिच्ड था।वहीं इसके ऊपर ब्लैक कुर्ता था, जिसके साथ मलमल की ब्लैक जैकेट पेयर की गई थी। इस लुक में ब्लिंग एलिमेंट एक्टर का आई कैची ब्रूच ऐड कर रहा था। इस लुक को राम चरण ने शाइनी ब्लैक शूज और ट्रिम्ड हेयर एंड बीयर्ड के साथ परफेक्ट लुक दिया था।

Share Now...