Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुररामघाट पर शवों का होगा डिजिटल पंजीकरण

रामघाट पर शवों का होगा डिजिटल पंजीकरण

  • मिलेगा बार कोड लगा दाह संस्कार प्रमाण पत्र
  • असहाय सहायता समिति ने की तैयारी
  • प्रशासन से एनओसी का है इंतजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के पंचहटिया स्थित अंत्येष्टि स्थल रामघाट पर अब शवों का डिजिटल पंजीकरण होगा। स्वजनों को दाह संस्कार प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।जिस पर बार कोड लगा होगा। ऑनलाइन प्रमाणपत्र को कही से भी देखकर सत्यापित किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण सहयोग शुल्क 80रुपया निर्धारित किया गया है। वर्तमान समय में रामघाट पर पूर्व एडीएम रजनीश रॉय के निर्देश पर किया जा रहा ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था संचालित है। जोकि सुचारू रूप से चल रही है। रामघाट पर लावारिस व अति निर्धनों के शवों की अंत्येष्टि सहित साफ सफाई आदि सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाने वाली असहाय सहायता समिति ने डिजिटल पंजीकरण के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है। संस्था अध्यक्ष आदर्श कुमार ने बताया की सिटी मजिस्ट्रेट ने स्वीकृति दिया है। अब अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलते ही ऑनलाइन पंजीकरण शुरु कर दिया जाएगा।लावारिस शवो सहित दाह संस्कार किए गए सभी शवों का डाटा फीड होगा। प्रत्येक पंजीकरण पर 80रूपए प्रति दर से आने वाली रकम से रामघाट की साफ सफाई, लावारिस, अति निर्धनों के शवों का दाह संस्कार सहित स्टाफ का खर्च वहन किया जाएगा।