― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना

एक ही रात तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना

  • चोरी की घटना से ग्रामीणों में फैली दहशत

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव में एक ही रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया तथा जेवर नकदी सहित हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए। बुधवार की रात चोरों ने सबसे पहले कोतवालपुर निवासी राम आसरे श्रीवास्तव के घर के 8 कमरों का ताला तोड़कर कपड़ा, बिस्तर, बर्तन व रजाई उठा ले गए। घर पर कोई नहीं था। सभी लोग रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। तत्पश्चात बगल के ही नगीना श्रीवास्तव के घर में घुसे चोर चार कमरे का ताला तोड़कर घरेलू सामान बर्तन रजाई गद्दा उठा ले गए। इनके यहां भी घर पर कोई नहीं रहता है सब लोग बाहर रहते हैं। जाते-जाते चोर नंदलाल श्रीवास्तव के घर में भी छत के रास्ते घुसकर कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर 2 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने का कर्णफूल, दो हजार नकद व कपड़े आदि उठा ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हो पाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस देर तक छानबीन में लगी रही।

Share Now...