जौनपुर धारा, जौनपुर। माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को दोपहर में चाचकपुर स्थित वनवासी बस्ती में कंबल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विधवा एवं असहाय महिलाओं को कंबल वितरित कर संस्था के सदस्यों द्वारा ठंड में सजग रहने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य मनोज कुमार यादव, अंजनी कुमार मिश्र, अजीत कुमार, धीरज, रश्मिता सिंह, नेहा सिंह, आरती सिंह, दिलरुबा, शेरू बेनबंसी, आनंद यादव, आनंद तिवारी, कोषाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सुदर्शन, रवि, अजय सेठ आदि उपस्थित रहे। संस्था संरक्षक ध्रुव कुशवाहा ने बताया कि सेवा का भाव लोगों में स्वयम प्रस्फुटित होता है, जो अद्वितीय एवं अलौकिक होता है।
― Advertisement ―
वनवासी बस्ती मे कम्बल वितरण का आयोजन

Previous article
Next article

