जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित हौज टोलप्लाजा पर शुक्रवार को आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आगमन हुआ। जिसके उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरिके से अपने नेता का स्वागत किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह वाराणसी मंडल में आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना हुए हैं। उक्त अवसर पर पूर्वांचल प्रान्त प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा, पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरी, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, ज$फर मसूद, मो.जयदी, प्रदीप मिश्रा, विद्याधर मिश्रा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, मनीष सिंह, उपेन्दर सिंह, महेन्दर यादव, विनोद यादव, पंकज, राजेश यादव प्रधान, अजीत मौर्य, अशोक यादव प्रधान, उमानाथ प्रधान, रामेश्वर सहित इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आप कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


