― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में विभिन्न खेलों आयोजन

इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में विभिन्न खेलों आयोजन

  • खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण शिविर संचालित

जौनपुर। जिला खेल कार्यालय के अधीन इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में विभिन्न खेलों फुटबाल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, तलवारबाजी का प्रशिक्षण एवं ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी कबीरूद्दीनपुर में कुश्ती का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जो भी बालक व बालिका खिलाड़ी 18वर्ष से कम हों तथा खेल में अपना कैरियर बनाने अथवा अपनी फिटनेस बढ़ाने के प्रति इच्छुक हैं वह सम्बन्धित खेलों के प्रशिक्षक से सम्पर्क कर केवल पंजीकरण शुल्क जमा कराकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए जनपद, मण्डल के पश्चात राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर भी प्राप्त होता है। प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। राज्य स्तरीय एवं  राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है जिससे खिलाड़ी सेना, अर्द्धसैनिक बल, रेलवे, पुलिस आदि शासकीय सेवाओं में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Share Now...