Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराज्यसभा सांसद ने किया स्मृतिद्वार का लोकार्पण

राज्यसभा सांसद ने किया स्मृतिद्वार का लोकार्पण

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामचौकी गांव निवासी वैद्यराज गंगाधर द्विवेदी स्मृति प्रवेश द्वार का सांसद सीमा द्विवेदी ने लोकार्पण करने के साथ ही गांव के विकास के लिए गांव को गोद लेने की घोषणा भी किया। इस दौरान उन्होने कहाकि स्व. गंगाधर द्विवेदी ने अपना पूरा जीवन समाज सेवा मे समर्पित कर दिया। वे न केवल कुशल वैद्य थे बल्कि पत्रकारिता जगत के एक स्तम्भ भी थे। आगे कहा कि उन्होने हमेशा गरीबों, मजलूमों और बेसहारा लोगो की मदद भी की। यही कारण है कि उन्होनें गरीबों की सेवा के लिए नि:शुल्क आंख अस्पताल की स्थापना भी की। राज्यसभा सांसद ने उनके पैतृक गांव रामचौकी को गोद लेने की घोषणा की और हाईमास्क लाईट अपने निधि से लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान डा. दिवाकर द्विवेदी, योगेश द्विवेदी, चक्रपाणि पाण्डे, अनिल मिश्रा, देवरहवा बाबा झूंसी के महंत स्वामी रामदास महाराज, दुर्गेश दुबे, जयप्रकाश तिवारी कंकड़ी महाराज, मनोज दुबे शास्त्री, पिंटू सिंह, आलोक गुप्ता पिंटू, चंचल मिश्रा, सुरेश दूबे, जनार्दन प्रसाद, श्रीकांत पांडे, चंद्रबली दुबे, सिद्धबाबा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर द्विवेदी तथा आगंतुकों का आभार रमेश चंद्र द्विवेदी ने व्यक्त किया।