जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा में महामहिम राज्यपाल द्वारा 2 फरवरी को दिए गए भाषण में जौनपुर की समस्याओं का समाधान करने के लिए 13 बिंदुओं पर केंद्रित पत्र जाफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने प्रमुख सचिव को लिखा है तथा उन बिंदुओं को भी अभिभाषण में शामिल करने की मांग की है। पत्र में पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी मण्डल व मिर्जापुर मण्डल में गन्ना मिल स्थापित करने, जौनपुर में मक्का की खेती को बढ़ावा देने, जौनपुर के प्राचीन इत्र व्यापार को बढ़ाने के संबंध में, जौनपुर के चारों तरफ रिंग रोड बनाए जाने, जौनपुर के चारों तरफ रेल मार्गों जाफराबाद, जलालपुर, जगदीशपुर, कुत्तूपुर, डूंगरपुर, गुतवन में ओवरब्रिज बनाए जाने, शीतला माता धाम में कॉरिडोर बनाने, विकास प्राधिकरण शीघ्र बनाने, जौनपुर में आवास विकास योजना लागू करने, जौनपुर में बंद पड़ी डेरी उद्योग को पुनः चालू करने, जौनपुर के विधानसभा क्षेत्र जाफराबाद में विद्युत सब स्टेशन 33 केवी का पिलखीनी तथा उठाए में निर्माण, विधानसभा क्षेत्र जाफराबाद में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, जर्जर विकासखंड के भवन धर्मापुर के स्थान पर नए भवन निर्माण तथा पशु अस्पतालों के दशा सुधारने के संबंध में पत्र लिखा है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि वह क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा विधानसभा में उठाते रहे हैं तथा अभिभाषण में उक्त मांगों को भी शामिल करने के लिए उन्होंने पत्र लिखा है और अभिभाषण में शामिल करने की मांग की है।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
राज्यपाल के अभिभाषण में जौनपुर की समस्याओं को भी जोड़ने के लिए विधायक ने प्रमुख सचिव को दिया पत्र
Previous article
Next article


